सांगानेर क्षेत्र ने अपनी सांगानेरी ब्लॉक प्रिंटिंग कला से पूरी दुनिया में पहचान कायम की है। इस कला की डिजायन और खूबसूरती के लाखों कद्रदान हैं। प्रिंटिंग की खास बात है कि इसमें राजस्थान ही नहीं, देश की कला विभिन्न रूपों में देखने को मिलती है।
पिछले 250 वर्षो के इतिहास में सांगानेरी प्रिंट ने हर व्यक्ति तक अपनी पहुंच बनाई। बेडशीट्स हों, साड़ियां या फिर सूट्स। सांगानेरी प्रिंट जयपुर बंधेज की तरह ही टेक्सटाइल जगत में अपनी पहचान कायम किए हुए है। राजस्थान मुद्रित वस्त्रों का घर है।
मुद्रण तकनीक की एक किस्म का इस्तेमाल यहां लंबे समय से होता आ रहा है। इसमें ब्लॉक छपाई का काम काफी फेमस है। ये पूरी तरह से हाथ ब्लॉक पर मुद्रित है। वानस्पतिक, ज्यामितीय डिजाइनों को यहां विशेष मुद्रित किया जाता रहा है। आजकल पारंपरिक छाप, आधुनिक डिजाइन भी मुद्रित कपड़ों पर ब्लॉक देखे जा रहे हैं।
No comments:
Post a Comment